Cataract (मोतियाबिंद) Lens Options
Asg Eye hospital
Dec 1, 2024 | 0
In Episode 2 of our Cataracts Explained series, Dr. Himanshu Mehta answers the most common and important questions patients ask before undergoing cataract treatment.
इस एपिसोड में डॉ. हिमांशु मेहता मोतियाबिंद के इलाज से पहले मरीजों के सबसे आम और महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देते हैं।
Is cataract surgery the only option?
Surgery is the only permanent treatment for cataracts. In early stages, glasses or monitoring may help temporarily. When daily activities start getting affected, surgery becomes necessary.
क्या मोतियाबिंद का इलाज सिर्फ सर्जरी है?
मोतियाबिंद का स्थायी इलाज सर्जरी ही है। शुरुआती अवस्था में चश्मा या नियमित जांच से कुछ समय तक काम चल सकता है। जब रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित होने लगें, तब सर्जरी जरूरी हो जाती है।
How quickly will cataracts worsen?
Cataracts progress at different speeds in different people. Some develop slowly, others faster. Regular check-ups help track progression and decide the right time for treatment.
मोतियाबिंद कितनी जल्दी बढ़ता है?
हर व्यक्ति में इसकी गति अलग होती है। कुछ में यह धीरे बढ़ता है, कुछ में तेजी से। नियमित जांच से सही समय पर इलाज का निर्णय लिया जा सकता है।
How will vision change without treatment?
Vision may gradually become blurry. Glare, halos, night driving difficulty, light sensitivity, and dull colors are common symptoms.
बिना इलाज के दृष्टि पर क्या असर पड़ता है?
दृष्टि धीरे-धीरे धुंधली हो सकती है। तेज रोशनी में परेशानी, रात में ड्राइविंग में दिक्कत, रंग फीके लगना जैसे लक्षण आम हैं।
Is cataract surgery painful? (kya cataract surgery me dard hota hai)
Most patients feel only mild pressure or slight discomfort. Severe pain is uncommon. Mild irritation after surgery is normal for a short time.
क्या ऑपरेशन में दर्द होता है?
अधिकांश मरीजों को केवल हल्का दबाव या मामूली असहजता महसूस होती है। तेज दर्द सामान्य नहीं है। ऑपरेशन के बाद हल्की जलन कुछ समय तक हो सकती है।
What lens options are available?
Available lens types include:
• Monofocal
• Multifocal
• EDOF
• Toric
Each lens is designed for different vision needs such as distance, reading, or astigmatism correction.
कौन-कौन से लेंस विकल्प उपलब्ध हैं?
उपलब्ध लेंस प्रकार:
• मोनोफोकल
• मल्टीफोकल
• ईडीओएफ
• टोरिक
हर लेंस अलग-अलग जरूरतों के अनुसार चुना जाता है — जैसे दूर की दृष्टि, पढ़ना या नंबर सुधार।
Are premium lenses worth it?
Premium lenses may reduce dependency on glasses for some patients. The right choice depends on lifestyle and expectations.
क्या प्रीमियम लेंस लेना सही है?
कुछ मरीजों में प्रीमियम लेंस चश्मे पर निर्भरता कम कर सकते हैं। सही चुनाव आपकी जीवनशैली और जरूरतों पर निर्भर करता है।
Which lens is right for you?
The best lens depends on your lifestyle, work, reading habits, and eye measurements. The right lens matches your priorities — not just the price.
आपके लिए सही लेंस कौन सा है?
सही लेंस आपके काम, जीवनशैली, पढ़ने की आदत और आंखों की जांच पर निर्भर करता है। सबसे महंगा लेंस ही सबसे सही हो, यह जरूरी नहीं है।
Will glasses be needed after surgery?
Some patients may still need glasses for reading, fine work, or night driving depending on the lens type and healing.
क्या ऑपरेशन के बाद चश्मा लगेगा?
लेंस के प्रकार और आंखों की स्थिति के अनुसार कुछ लोगों को पढ़ने या रात में ड्राइविंग के लिए चश्मे की जरूरत पड़ सकती है।
Will vision become normal again?
Most patients notice major improvement in clarity. Final results depend on overall eye health.
क्या दृष्टि सामान्य हो जाएगी?
ज्यादातर मरीजों को स्पष्टता में बड़ा सुधार मिलता है। अंतिम परिणाम आंखों की कुल सेहत पर निर्भर करता है।
Doctor's Name: Dr. Himanshu Mehta